बैकुण्ठ धाम में सुरक्षा ही नहीं, रिश्तों को जोड़ने का काम भी कर रही चमोली पुलिस
Spread the love
बैकुण्ठ धाम में सुरक्षा ही नहीं, रिश्तों को जोड़ने का काम भी कर रही चमोली पुलिस
श्री बद्रीनाथ धाम में भारी भीड़ के बीच चमोली पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मानवता और सेवा का भी परिचय दे रही है। ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान लगातार अपने परिजनों से बिछड़े श्रद्धालुओं को खोजकर उनसे मिला रहे हैं।
बिछड़े श्रद्धालुओं के चेहरों पर पुनर्मिलन की मुस्कान ही चमोली पुलिस के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है। सेवा, सुरक्षा और संवेदनशीलता के साथ चमोली पुलिस प्रत्येक श्रद्धालु की यात्रा को सुरक्षित और सुखद बनाने में जुटी हुई है।

By admin