Spread the love

देहरादून: डी.डी. कॉलेज में एविएशन, हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म पर सेमिनार आयोजित

देहरादून स्थित डी.डी. कॉलेज देहरादून में सोमवार को Sky 9 Aviation Academy द्वारा एविएशन, हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म क्षेत्र में करियर की संभावनाओं पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में विद्यार्थियों को इन क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार अवसरों तथा सफल करियर के लिए आवश्यक कौशल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में Ankit Sachdev (प्लेसमेंट ऑफिसर), Deepika Jugran (पूर्व एचआर, टाटा ग्रुप) तथा Ayushi Kala (सेंटर टीम मेंबर) उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को बताया कि एविएशन और टूरिज्म इंडस्ट्री में प्रवेश करने के लिए किन-किन कौशलों की आवश्यकता होती है।

वक्ताओं ने विशेष रूप से इंटरव्यू की तैयारी पर जोर देते हुए बताया कि इंटरव्यू के लिए जाते समय उचित वेशभूषा, आत्मविश्वासपूर्ण व्यवहार, प्रभावी संवाद कौशल और सकारात्मक व्यक्तित्व बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ सॉफ्ट स्किल्स का होना भी उतना ही आवश्यक है।

सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों ने काफी उत्साह दिखाया और वक्ताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। साथ ही वक्ताओं ने एविएशन, हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न जॉब अपॉर्च्युनिटीज़ और करियर ग्रोथ के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्या Dr. Jyotsna Ramola सहित Dr. Naveen Kandpal, Dr. Parul Goyal, Dr. Kshama Kaushik, Himani Sahu, Shikha Negi तथा Simran Sardana भी मौजूद रहे।

प्रधानाचार्या डॉ. ज्योत्सना रमोला ने इस प्रकार के सेमिनारों को विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक आवश्यकताओं और अवसरों की जानकारी मिलती है। उन्होंने आयोजन के लिए Sky 9 Aviation Academy की टीम का आभार व्यक्त किया।

By admin

You missed

काशीपुर -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को काशीपुर में मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के चहुंमुखी विकास और सुख-शांति की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने मंदिर प्रांगण में आयोजित भजन संध्या का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चैती मेला कोष की धनराशि से मां बाल सुंदरी मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं मंदिर परिसर के विकास की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने चैती मेले में सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए मां बाल सुंदरी से सभी की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक मेले का आयोजन नहीं, बल्कि हमारी लोक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली परंपराओं का जीवंत महोत्सव है। इस मेले में हमारे पारंपरिक उत्पादों के स्टॉल तथा स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मेले को और भी अधिक आकर्षक बनाती हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि चैती मेले का यह भव्य आयोजन क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन और स्थानीय विकास को नई गति देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारा राज्य विकास और समृद्धि के नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इसी क्रम में सरकार काशीपुर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए भी विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के माध्यम से तेजी से कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा काशीपुर में 133 एकड़ क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर पार्क विकसित किया जा रहा है। इसमें 16 औद्योगिक इकाइयों का आवंटन हो चुका है, जो आने वाले समय में युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित करेगा। इसी प्रकार, काशीपुर-रामनगर राजमार्ग को चार लेन में उन्नत करने के लिए ₹494 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है। साथ ही यहां तीन किलोमीटर लंबा मिनी बाईपास भी प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने कहा कि ₹04 करोड़ की लागत से सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय का निर्माण भी किया गया है और ₹07करोड़ से अधिक की लागत से काशीपुर, हरिद्वार और ऋषिकेश में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक की सुविधा भी प्रारंभ की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग ₹1,950 करोड़ की लागत से काशीपुर में पेयजल, सीवरेज, सड़क सुधार और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसे महत्वपूर्ण कार्य तेजी से आगे बढ़ाए जा रहे हैं। इसके अलावा यहां रोजगार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए ₹1100 करोड़ की औद्योगिक हब परियोजना और ₹100 करोड़ की अरोमा पार्क परियोजना पर भी कार्य चल रहा है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि शहर में बहुमंजिला पार्किंग और नए तहसील कार्यालय का निर्माण कार्य भी जारी है। राज्य सरकार चैती मंदिर को मानसखंड कॉरिडोर से जोड़कर इसे एक प्रमुख सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए भी तेजी से कार्य कर रही है, क्योंकि हमारा लक्ष्य है कि काशीपुर औद्योगिक नगर के साथ-साथ आस्था और श्रद्धा की नगरी के रूप में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य विकास के साथ-साथ उत्तराखण्ड की पहचान, संस्कृति और सामाजिक संतुलन की रक्षा करना भी है और इस दिशा में हम लगातार ठोस कदम उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून और दंगारोधी कानून लागू किए गए हैं। ऑपरेशन कालनेमि के तहत राज्य में सनातन धर्म को बदनाम करने वालों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की है। आज उत्तराखण्ड को यह गौरव प्राप्त है कि यह देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां समान नागरिक संहिता लागू की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार काशीपुर में जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए ओवरब्रिज बना रही है, सड़कों का चौड़ीकरण कर रही है और उद्योगों के लिए सुरक्षित माहौल तैयार कर रही है। कार्यक्रम में कैबिनेट/जनपद प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, शिव अरोरा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर दीपक बाली, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, बलराज पासी, विनय रुहेला, फरजाना बेगम, शंकर कोरंगा, मंजीत सिंह राजू, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, राजेश कुमार, ऊषा चौधरी, सतीश भट्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, वीसी प्राधिकरण जय किशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम जन मौजूद थे।