Spread the love
अल्मोड़ा – जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में विधानसभा सोमेश्वर एवं जागेश्वर के अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा दिनांक 04 जुलाई 2021 से अद्यतन तक की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन घोषणाओं पर कार्यवाही प्रगति पर है, उनकी अद्यतन स्थिति नियमित रूप से पोर्टल पर अपलोड की जाए तथा कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की सतत समीक्षा सुनिश्चित की जाए तथा कार्यों में आ रही बाधाओं का समयबद्ध निराकरण किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी विभाग निर्धारित प्रारूप में अद्यतन सूचनाएं समय से उपलब्ध कराएं, जिससे उच्च स्तर पर होने वाली समीक्षा बैठकों में सटीक एवं अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की जा सके।
बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी प्रगति आख्या प्रस्तुत की गई, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण श्री केएन तिवारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रेणु भंडारी जी सहित समस्त संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

By admin

You missed