Spread News

सेलाकुई ,रविवार को नगर पंचायत सेलाकुई में भाजपा का प्रचार अभियान जोरों पर रहा। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1, 4, 5, 7 एवं 9 में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में लोगों से संवाद किया और पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान विधायक पुंडीर ने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार ने जनहित में कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनका लाभ सभी वर्गों को मिला है।

विधायक पुंडीर ने वार्ड-वार्ड जाकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि भाजपा को मजबूत करने से क्षेत्र में विकास कार्य और तेज गति से होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी न केवल वार्डों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, बल्कि वे जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने का प्रयास करेंगे।

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक पुंडीर और भाजपा प्रत्याशियों को अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया।

भाजपा के प्रचार अभियान को देखकर स्पष्ट है कि पार्टी ने नगर पंचायत चुनावों में जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

By admin