Month: June 2025

हिमालयीय राज्यों के सतत विकास हेतु “विकसित भारत 2047 के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी एवं उसके अनुप्रयोगों का लाभ

देहरादून। हिमालयीय राज्यों के सतत विकास हेतु “विकसित भारत 2047 के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी एवं उसके अनुप्रयोगों का लाभ हिमालयीय राज्यों के दृष्टांत” विषय पर आयोजित की जाने वाली राज्य…

यूएसडीएमए स्थिति कंट्रोल रूम में कांवड़ यात्रा की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक

हरिद्वार-उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का नभ नेत्र ड्रोन इस साल कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में तैनात रहेगा। ड्रोन के जरिए हरिद्वार के भीड़भाड़ वाले स्थलों, सड़कों, घाटों तथा…

राज्य सरकार द्वारा उद्योगों के विकास तथा निवेश को आकर्षित करने के लिए बनाई गई नीतियों की विस्तृत जानकारी विदेशी डेलिगेट्स को दी

देहरादून-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड आए विभिन्न देशों के राजदूत / उच्चायुक्त/ प्रतिनिधियों के साथ निवेश आयुष, पर्यटन एवं संस्कृति पर विस्तृत रणनीतिक चर्चा से संबंधित बैठक हरिद्वार…

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार का कमजोर वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं से संतृप्त करने पर विशेष फोकस है

देहरादून/काशीपुर, 21 जून। शनिवार को प्रदेश के कृषि, सैनिक कल्याण, ग्राम्य विकास मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने विकासखण्ड काशीपुर के सभागार में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में…

साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा एक हफ्ते से चल रहे 11अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जागरूकता कार्यक्रम

साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा एक हफ्ते से चल रहे 11अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद मुजफ्फरनगर ,साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी…

प्रधानमंत्री ने दी पूर्वांचल-बिहार को वंदे भारत एक्सप्रेस और नई रेल लाइन की सौगात

प्रधानमंत्री ने दी पूर्वांचल-बिहार को वंदे भारत एक्सप्रेस और नई रेल लाइन की सौगात गोरखपुर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस तथा वैशाली-देवरिया नई रेल लाइन से जुड़ा पूर्वी भारत का विकास पटना/गोरखपुर।…

राजभवन में मनाया गया पश्चिम बंगाल राज्य स्थापना दिवस

देहरादून। राजभवन परिसर में गुरुवार को भव्य कार्यक्रम के साथ पश्चिम बंगाल राज्य का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड में निवास कर रहे पश्चिम बंगाल मूल…

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति निकेतन का उद्घाटन किया

देहरादून-राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज देहरादून में राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति निकेतन का उद्घाटन किया। उन्होंने आगंतुक सुविधा केंद्र, कैफेटेरिया और सोविनियर शॉप सहित सार्वजनिक सुविधाओं का उद्घाटन किया…

“आयुर्वेद और पंचकर्म में प्रशिक्षित मानव संसाधन की उपलब्धता”

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भराड़ीसैंण, गैरसैंण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सभी विदेशी राजनयिकों और सुप्रसिद्ध योगाचार्य का…

कर्णप्रयाग ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा: कर्णप्रयाग पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्यों को कोटद्वार से दबोचा, लाखों का माल बरामद कर्णप्रयाग स्थित महादेव ज्वेलर्स मालिक प्रियांशु बंसल पुत्र लोकेश बंसल ने 15 जून 2025 को कोतवाली कर्णप्रयाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें बताया गया था कि 12 जून को सुबह करीब 10 बजे तीन महिलाएं गहने खरीदने के बहाने दुकान पर आईं थी। गहने देखते समय उन्होंने गहनों की ट्रे से एक अंगूठी और कान की बाली की एक जोड़ी (लगभग 14 ग्राम, कीमत करीब 1,25,000 रुपये) चोरी कर ली थी। इस संबंध में तत्काल कोतवाली कर्णप्रयाग पर मु.अ. संख्या 24/2025 धारा 305 भारतीय न्याय संहिता के तहत अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार महोदय ने इस प्रकार के अपराधों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक पुलिस टीम गठित कर इस गिरोह को पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक के आदेशों के अनुपालन तथा क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग श्री अमित सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्णप्रयाग श्री राकेश चंद्र भट्ट के निर्देशन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। घटना के खुलासे के लिए गठित इस टीम ने गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान 14 जून 2025 को सूचना मिली कि उक्त तीनों महिलाएं नारायण बगड़, कुलसारी और थराली बाजार में भी ज्वेलरी की दुकानों पर इसी तरह खरीददारी के बहाने आई-गई थीं। इस सूचना पर पुलिस टीम को विभिन्न हिस्सों में बांटा गया। एक टीम (SSI संजय नेगी के नेतृत्व में) ने नारायण बगड़, थराली आदि बाजारों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। दूसरी टीम (चौकी प्रभारी गौचर उपनिरीक्षक श्री मानवेन्द्र गुसाईं के नेतृत्व में) ने ग्वालदम, बैजनाथ, बागेश्वर, अल्मोड़ा आदि स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। तीसरी टीम (अपर उपनिरीक्षक राजीव कुमार चौकी प्रभारी बाजार कर्णप्रयाग) को कर्णप्रयाग बाजार, घटनास्थल महादेव ज्वेलर्स और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक करने का जिम्मा सौंपा गया। तीनों टीमों द्वारा कर्णप्रयाग बाजार से लेकर बागेश्वर, अल्मोड़ा, रानीखेत और सोमेश्वर तक लगभग 250 सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की गई। फुटेज में यह सामने आया कि इस घटना को अंजाम देने के लिए कर्णप्रयाग बाजार में 03 महिलाएं और 03 पुरुष एक सफेद रंग की टैक्सी नंबर की स्विफ्ट कार से आए थे। फुटेज में यह भी दिखाई दिया कि 14 जून को ये लोग नारायण बगड़, थराली, ग्वालदम होते हुए बागेश्वर, अल्मोड़ा से काशीपुर और फिर मुरादाबाद की तरफ जा रहे हैं। गिरोह की गिरफ्तारी के लिए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और अन्य जनपदों के सीमावर्ती थानों से जानकारी जुटाई गई, जिससे पता चला कि इस तरह के गिरोह मुरादाबाद और सम्भल की तरफ से सक्रिय रहते हैं। इस सूचना पर पुलिस की टीमें 16 जून 2025 से उत्तर प्रदेश के जनपद सम्भल, मुरादाबाद और बिजनौर में कैंप कर स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच में यह भी पता चला कि यह गिरोह अत्यंत शातिर किस्म का है। वे टैक्सी नंबर की गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं और लगातार अपना ठिकाना बदलकर बरेली, नैनीताल, हिमाचल और उत्तराखंड में भी अपराध करते रहे हैं। इस जानकारी पर स्थानीय मुखबिर तंत्र और एसओजी टीम चमोली से मिले सटीक इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सूचना पर कल, 18 जून 2025 को गिरोह के कोटद्वार में होने की जानकारी प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीमें कोटद्वार पहुंचीं और तलाश शुरू की। सिद्धाबली मंदिर के सामने कोटद्वार-पौड़ी रोड पर उक्त घटना में प्रयुक्त हुई एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार (नंबर UK07TE0709) को रोका गया। कार से पुलिस टीम ने घटना में शामिल चार अभियुक्तों (02 महिला और 02 पुरुष) को पकड़ लिया। उनके कब्जे से चोरी किया गया अधिकांश माल भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के दो साथी (01 महिला और 01 पुरुष) अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम की इस त्वरित कार्रवाई और सफल अनावरण की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान जारी है। विवरण गिरफ्तार अभियुक्त -1-सुरेंद्र सिंह पुत्र फकीर चंद निवासी ग्राम लाम्बिया थाना स्योहारा जनपद बिजनौर 2-अर्जुन सिंह पुत्र स्व. कोमल सिंह निवासी भदौड़ा डबल फाटक सीतापुरी थाना कटघर जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 35 वर्ष 3-ओमवती पत्नी महिपाल निवासी सिरकोनी काशीरामनगर थाना मझोला जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 55 वर्ष 4-सुनीता पत्नी पत्नी देवेन्द्र सिंह निवासी माता मंदिर वाली गली प्रकाश नगर थाना मझोला जनपद मुरादाबाद उम्र 38 वर्ष विवरण फरार अभियुक्त- 1-संजीव कुमार उर्फ सोनू पुत्र स्व. गोवर्धन निवासी माता मंदिर वाली गली प्रकाश नगर थाना मझोला जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष 2-सुनीता पत्नी राजकुमार निवासी ग्राम बिलारी थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 38 वर्ष विवरण बरामदगी 1-एक अंगूठी (लेडीज ) पिली धातु की कीमती करीब ₹ 60000 2-एक जोड़ी कान के कुण्डल पिली धातु कीमती करीब ₹ 65000 3-घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार सफेद रंग रजि. न. UK07TA0709 पुलिस टीम 1-व0उ0नि0. संजय सिंह नेगी 2-उ0नि0. मानवेन्द्र गुसाई 3- अ0उ0नि0 राजीव कुमार 4-हे0कां0 दीवान नेगी 5-हे0कां0 भगत लाल 6-हे0कां0 प्रदीप बहुखंडी 7-कां0 दिग्पाल भंडारी 8-कां0 नरेश नेगी9- म0कां0 देवेश्वरी 10 कां0 चा0 संतोष चौहान 11-कॉन. राजेन्द्र सिंह एस.ओ. जी.12-कॉन. आशुतोष तिवारी एस. ओ. जी. 13-म. होम. गार्ड. सरिता

कर्णप्रयाग ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा: कर्णप्रयाग पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्यों को कोटद्वार से दबोचा, लाखों का माल बरामद कर्णप्रयाग स्थित महादेव ज्वेलर्स मालिक प्रियांशु बंसल पुत्र…