Spread News
चमोली- महिला पुलिस कर्मियों ने लौटाया श्रद्धालु का खोया पर्स व नगदी। मध्य प्रदेश से श्री बद्रीनाथ दर्शन को पहुँची महिला श्रद्धालु डॉ0 रिचा शर्मा का पर्स तप्त कुंड परिसर के पास खो गया था। जिसमें ₹5000 की नकदी थी। महिला श्रद्धालु द्वारा ड्यूटी में नियुक्त फायर सर्विस की महिला आरक्षी पूजा रावत एवं आरती परोड़ा को इसकी सूचना दी। महिला पुलिस कर्मियों के अथक प्रयास व ढूँढखोज के बाद उक्त पर्स को सकुशल बरामद कर नकदी के साथ डॉ0 रिचा शर्मा के सुपुर्द किया गया। जिस पर उनके द्वारा महिला पुलिसकर्मियों का आभार प्रकट किया गया।

By admin