हल्द्वानी। आवास विकास स्थित मीडिया सेंटर कार्यालय में मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला के कैंप कार्यालय का विधिवत शुभारंभ हवन एवं पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन आयोजित किया गया तथा पूजा-पाठ के उपरांत उपस्थित अतिथियों एवं आगंतुकों को मिष्ठान वितरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्री रौतेला ने पत्रकार बंधुओं से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि पत्रकारों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा तथा मीडिया और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ है और जनहित से जुड़ी सूचनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने में मीडिया की सक्रिय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि पत्रकार बंधु सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाते रहेंगे, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम में गजराज सिंह बिष्ट, अनिल कपूर डब्बू, सुरेश भट्ट, नवीन वर्मा, शांति भट्ट, चतुर बोरा, आलम नदगली, योगेश विकास भगत, रंजन जगदीश बिष्ट तथा जेड ए वारसी बरगली सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में प्रतिनिधि एवं अन्य कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।
