12 जुलाई तक डी.डी. कॉलेज में प्रवेश,
Spread the love

देहरादून। नींबूवाला स्थित डी.डी. कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि 12 जुलाई निर्धारित की गई है। ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने अभी तक प्रवेश के लिए आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित तिथि से पहले अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार प्रवेश के लिए आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ अभ्यर्थी कॉलेज परिसर स्थित प्रवेश काउंटर पर संपर्क कर सकते हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रवेश संबंधी जानकारी और मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
डीडी कॉलेज नींबूवाला गढ़ी कैंट देहरादून के चेयरमैन जितेंद्र सिंह ने बताया कि संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन तथा आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते प्रवेश सुनिश्चित करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

कॉलेज में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश जारी हैं और सीमित सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जा रहे हैं।

By admin