प्रबंध निदेशक ने क्षेत्र, मण्डलों एवं खण्डों के साथ की राजस्व समीक्षा बैठक
चंद्र प्रकाश बुडाकोटी
देहरादून। यूपीसीएल के प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी द्वारा बधाई शुभ कामनाओं के साथ ही शनिवार को राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक की गई । समीक्षा बैठक में सभी क्षेत्रीय मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं एवं अधिशासी अभियंताओं सहित उपखंड अधिकारियों एवं अवर अभियन्ताओं तक उपस्थित रहे।
पी.सी. ध्यानी द्वारा यूपीसीएल को लाभ अर्जित करने वाली वितरण कंपनी में परिवर्तित करते हुए UPCL की नेटवर्थ को positive किए जाने के लक्ष्य के साथ सभी का एक साथ काम किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
2026 – 27 होगा बिलिंग एफिशिएंसी वर्ष
पी.सी. ध्यानी द्वारा इस वित्तीय वर्ष 2026-27 को ‘बिलिंग एफिशिएंसी” वर्ष के रूप में अंगीकार करते हुए, सभी क्षेत्रीय इकाइयो को निर्देशित किया कि इस वर्ष 92% “बिलिंग एफिशिएंसी प्रत्येक दशा में प्राप्त किया जाना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ‘कलेक्शन एफिशिएंसी’ को शत प्रतिशत किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
बिधुत चोरी पर प्रभावी कार्यवाही
प्रबंध निदेशक द्वारा विद्युत चोरी पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निदेर्शित किया गया जिसका व्यापक प्रभाव बिलिंग एफिशिएंसी पर परिलक्षित होगा। ध्यानी द्वारा सभी क्षेत्रीय इकाइयों को श्रेणीवार “एवरेज बिलिंग रेट” सही करने/रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अपनी उपलब्धता बढ़ाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
ध्यानी द्वारा “Less Government, More Governance” की मूल भावना के प्रसार के साथ क्षेत्रीय अधिकारिओं की समस्याओं को भी सुनते हुए उसपर सकारात्मक कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया।
प्रबंध निदेशक यूपीसीएल द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का बेहतर उपभोक्ता सेवा के प्रण के साथ उत्साहवर्धन करते हुए अपने पूरे मनोयोग से कारपोरेशन एवं प्रदेश की सेवा हेतु हमेशा उपलब्ध रहते हेतु निर्देशित किया।
शनिवार को उत्तराखण्ड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा नवनियुक्त प्रबन्ध निदेशक का स्वागत एवं शिष्टाचार भेंट की साथ ही संयुक्त संघर्ष मोर्चा के घटक दलों ने भी प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल पी.सी. ध्यानी का स्वागत करते हुए प्रदेश मे यू.पी सी एल. एवं यू.जे.वी.एन.एल. को स्थायी प्रबन्ध निदेशक दिये जाने का स्वागत किया। मोर्चा की ओर आश्वसत किया गया कि मोर्चा का हर अधिकारी व कर्मचारी प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल के साथ खड़ा है तथा यूपीसीएल को मुनाफे में लाने के लिये हर सम्भव प्रयास करेगा।
मेहनत और लगन के साथ कारपोरेशन हित मे तत्पर रहना होगा
प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल द्वारा मोर्चा को भी आश्वत किया गया कि मोर्चा के अधिकारी व कर्मचारी की समस्याओं का समाधान करना सर्वप्रथम मेरी जिम्मेदारी है एवं उसके लिये हर अधिकारी व कर्मचारी को मेहनत व लगन के साथ कारपोरेशन एवं प्रदेश हित में तत्पर रहना होगा। बिलिंग दक्षता, क्लेक्शन दक्षता व लाईन लॉस में कमी लाने के लिये यूपीसीएल परिवार के हर अधिकारी व कर्मचारी को मेहनत व लगन के साथ काम करने की अपील की।
