देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण करने पर डॉ. ढाल सिंह बिसेन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में डॉ. ढाल सिंह बिसेन की नियुक्ति प्रदेश के लिए हर्ष का विषय है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि डॉ. बिसेन के लंबे राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभवों का लाभ राज्य को मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और संवैधानिक मर्यादाओं के प्रति निष्ठा प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायक होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. बिसेन के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
