देहरादून।राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से मंगलवार को लोक भवन में प्रदेश के तीन वरिष्ठ अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आगामी कुंभ मेले की तैयारियों, निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं और जनगणना से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
कुंभ मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने राज्यपाल से मुलाकात कर आगामी कुंभ मेले की तैयारियों एवं उससे संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। उन्होंने कुंभ आयोजन को लेकर चल रही तैयारियों और व्यवस्थाओं से राज्यपाल को अवगत कराया। कुंभ मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न स्तरों पर किए जा रहे प्रयासों और संबंधित विषयों पर भी जानकारी साझा की गई।
इसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड श्री बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान निर्वाचन विभाग से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
वहीं सचिव जनगणना श्री दीपक कुमार ने भी लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की। उन्होंने जनगणना से संबंधित विषयों को लेकर शिष्टाचार भेंट की।
तीनों अधिकारियों की राज्यपाल से हुई मुलाकातें प्रशासनिक और महत्वपूर्ण विभागीय गतिविधियों के दृष्टिगत अहम रहीं। विशेष रूप से आगामी कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर कुंभ मेलाधिकारी की ओर से दी गई जानकारी महत्वपूर्ण रही।
