कमल राज और राजेंद्र सिंह ढिल्लों MDDA के सदस्य नामित, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी
Spread the love

देहरादून।भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून के वरिष्ठ कार्यकर्ता कमल राज और राजेंद्र सिंह ढिल्लों को मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) में सदस्य नामित किया गया है। दोनों कार्यकर्ताओं के मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

भाजपा महानगर के कार्यकर्ताओं ने कहा कि कमल राज और राजेंद्र सिंह ढिल्लों लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनके मनोनयन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि दोनों नवनियुक्त सदस्य अपने अनुभव और समर्पण से एमडीडीए के कार्यों में योगदान देंगे। साथ ही देहरादून और आसपास के क्षेत्रों के सुनियोजित विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

दोनों के मनोनयन से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

By admin