हिंदू नव वर्ष पर मानवता का महोत्सव 21उत्कृष्ट कार्य करने वाले को मिला रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार : साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा राजू सैनी के नेतृत्व में क्रांतिकारी शालू सैनी वृद्धाश्रम अनाथालय में बिखेरी खुशियों की रोशनी कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान शुक्रपाल सैनी जी ने की कार्यक्रम का संचालन क्रांतिकारी शालू सैनी जी ने किया
–रुड़की मेयर गौरव गोयल व सत्यप्रकाश रेशु समेत गणमान्य अतिथियों ने किया भव्य शुभारंभ, क्रांतिकारी शालू सैनी की पहल बनी सेवा और संस्कार की मिसाल
मुजफ्फरनगर। हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर जहां पूरा देश नई उम्मीदों और उमंगों के साथ नवसंवत्सर का स्वागत कर रहा था, वहीं दक्षिणी कृष्णापुरी स्थित गोगा म्हाड़ी के पास साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित क्रांतिकारी शालू सैनी वृद्धा आश्रम अनाथालय में इस पर्व को सेवा, संस्कार और संवेदनाओं के अद्भुत संगम के रूप में भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महायज्ञ की आहुति के साथ साथ रुड़की के मेयर गौरव गोयल,समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशु व समाजसेवी डॉ. पहल सिंह सैनी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान पूरे परिसर में उत्साह, भक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। इस खास मौके पर आश्रम में रह रहे वृद्धजनों और बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम में , सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विशेष भोज का आयोजन किया गया, जिससे हर कोई भाव-विभोर हो उठा। इस आयोजन की अगुवाई कर रही क्रांतिकारी शालू सैनी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सच्ची सेवा वही है जो जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान ला सके। उन्होंने कहा कि हिंदू नव वर्ष केवल एक पर्व नहीं, बल्कि समाज के कमजोर और असहाय वर्गों के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लेने का दिन है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में ऐसे आयोजन समाज को एक नई दिशा देते हैं और सेवा भाव को मजबूत करते हैं। आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों और बच्चों के साथ मिलकर केक काटा गया, मिठाइयां वितरित की गईं और सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान भावनाओं का ऐसा माहौल बना कि कई लोगों की आंखें नम हो गईं। यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं था, बल्कि यह संदेश भी था कि अगर समाज एकजुट होकर आगे बढ़े, तो कोई भी बुजुर्ग या बच्चा खुद को अकेला महसूस नहीं करेगा। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट का यह प्रयास मानवता, सेवा और संस्कार का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया है।उपस्थित अरविंद पंडित राजीव सिंघल श्याम सुंदर कमल सैनी पूनम शर्मा सभासद अंकुर सैनी प्रीति मीनाक्षी शर्मिला अंजू राखी भारती मनोज सैनी सीमा मेहरा डॉo शिशपाल देवेंद्र चौधरी नीटू त्यागी राजू सैनी विनीत शीतल कल्लू कृष्णा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे
