Spread the love
चमोली- पुलिस की त्वरित कार्यवाही और मानवीय संवेदना का उदाहरण: ग्रीफ टीसीपी ज्योतिर्मठ के पास मिला लावारिस मोबाइल, पुलिस ने खोजबीन कर परिजनों को किया सुपुर्द
चमोली पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए आज दिनांक 03/04/26 को ग्रीफ टीसीपी, ज्योतिर्मठ के निकट पुलिसकर्मी को एक सैमसंग एंड्रॉयड टच स्क्रीन मोबाइल फोन लावारिस अवस्था में मिला।
पुलिस द्वारा मामले की जांच-पड़ताल की गई, जिससे यह ज्ञात हुआ कि उक्त मोबाइल फोन सरस्वती देवी का है। जांच में सामने आया कि सरस्वती देवी जल्दबाजी में गोपेश्वर के लिए निकल गई थीं और उनका मोबाइल फोन अनजाने में ग्रीफ टीसीपी के पास छूट गया था।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल की मालकिन से संपर्क किया और औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात उक्त मोबाइल फोन को उनके पुत्र सुखदेव महिपाल पुत्र स्वर्गीय रामकृष्ण महिपाल के सुपुर्द कर दिया।
अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर परिजनों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया और उनकी कार्यशैली व ईमानदारी की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

By admin