साइबर अपराध/नशामुक्ति व विभिन्न विषयों की जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक। चमोली पुलिस द्वारा जनपद में चलाए जा रहें जन जागरूकता अभियान के तहत आज दिनांक 13.08.2024 कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस द्वारा राजकीय महाविद्यालय/राजकीय इन्टर कॉलेज नन्दासैंण में संयुक्त रूप से उपस्थित छात्र-छात्राओं को नए कानून, साइबर सुरक्षा तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत एवं व0उ0नि0 राजेश सिंह द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को नशे के दुष्परिणामों के बारे में आगाह करते हुए नशे से दूर रहने तथा कभी नशा न करने हेतु प्रेरित करते हुए अपने परिजनों, दोस्तों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरुक करने हेतु अवगत कराया, इसके अतिरिक्त पुलिस ने नशे की लत के संकेतों और परिणामों के बारे में जानकारी साझा करते हुए, विभिन्न प्रकार की दवाओं, उनके उपयोग तथा प्रभावों और नशे की लत से उबरने के लिए उपलब्ध संसाधनों की जानकारी दी गयी। पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी, पहचान की चोरी और सोशल मीडिया शोषण के तरीकों के बारे में बताया गया साथ ही नवीनतम कानूनों में हुए प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए समझाया कि कानून समाज में व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं, और नागरिकों को उनका जिम्मेदारी से पालन करना चाहिए। उक्त जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यशैली और उनके कर्तव्यों की जानकारी दी गई, साथ ही यह भी समझाया गया की पुलिस किस प्रकार समाज में सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने का काम करती है तथा अपराध की रोकथाम करती है। छात्रों ने इस अवसर का लाभ उठाते हुए पुलिस कार्यप्रणाली, संबंधित कानूनों और अपने अधिकारों के बारे में कई प्रश्न पूछे। पुलिस अधिकारियों ने उनके सवालों का विस्तार से उत्तर दिया, जिससे छात्रों को पुलिस के कामकाज की गहरी समझ मिली। इस कार्यक्रम के जरिए छात्रों को यह भी बताया गया कि वे अपने आसपास के समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में कैसे मदद कर सकते हैं। इस कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों का धन्यवाद किया और समुदाय में पुलिस की भूमिका के प्रति अपने दृष्टिकोण में परिवर्तन लाने का संकल्प लिया। इस तरह के आयोजनों से छात्रों और पुलिस के बीच एक बेहतर समझ और सहयोग की भावना विकसित होती है, जो समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के अन्त में छात्र-छात्राओं व शिक्षक को नशामुक्ति की शपथ दिलायी गयी व जागरूकता नशामुक्ति, साइबर अपराधों से संबन्धित जागरूकता पम्पलेट वितरित किये गए।

Byadmin

Aug 13, 2024
चमोली-कोतवाली कर्णप्रयाग द्वारा राजकीय महाविद्यालय/राजकीय इन्टर कॉलेज नन्दासैंण में साइबर अपराध/नशामुक्ति व विभिन्न विषयों की जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक।
चमोली पुलिस द्वारा जनपद में चलाए जा रहें जन जागरूकता अभियान के तहत आज दिनांक 13.08.2024 कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस द्वारा राजकीय महाविद्यालय/राजकीय इन्टर कॉलेज नन्दासैंण में संयुक्त रूप से उपस्थित छात्र-छात्राओं को नए कानून, साइबर सुरक्षा तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत एवं व0उ0नि0 राजेश सिंह द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को नशे के दुष्परिणामों के बारे में आगाह करते हुए नशे से दूर रहने तथा कभी नशा न करने हेतु प्रेरित करते हुए अपने परिजनों, दोस्तों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरुक करने हेतु अवगत कराया, इसके अतिरिक्त पुलिस ने नशे की लत के संकेतों और परिणामों के बारे में जानकारी साझा करते हुए, विभिन्न प्रकार की दवाओं, उनके उपयोग तथा प्रभावों और नशे की लत से उबरने के लिए उपलब्ध संसाधनों की जानकारी दी गयी। पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी, पहचान की चोरी और सोशल मीडिया शोषण के तरीकों के बारे में बताया गया साथ ही नवीनतम कानूनों में हुए प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए समझाया कि कानून समाज में व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं, और नागरिकों को उनका जिम्मेदारी से पालन करना चाहिए।
उक्त जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यशैली और उनके कर्तव्यों की जानकारी दी गई, साथ ही यह भी समझाया गया की पुलिस किस प्रकार समाज में सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने का काम करती है तथा अपराध की रोकथाम करती है।
छात्रों ने इस अवसर का लाभ उठाते हुए पुलिस कार्यप्रणाली, संबंधित कानूनों और अपने अधिकारों के बारे में कई प्रश्न पूछे। पुलिस अधिकारियों ने उनके सवालों का विस्तार से उत्तर दिया, जिससे छात्रों को पुलिस के कामकाज की गहरी समझ मिली। इस कार्यक्रम के जरिए छात्रों को यह भी बताया गया कि वे अपने आसपास के समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में कैसे मदद कर सकते हैं।
इस कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों का धन्यवाद किया और समुदाय में पुलिस की भूमिका के प्रति अपने दृष्टिकोण में परिवर्तन लाने का संकल्प लिया। इस तरह के आयोजनों से छात्रों और पुलिस के बीच एक बेहतर समझ और सहयोग की भावना विकसित होती है, जो समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम के अन्त में छात्र-छात्राओं व शिक्षक को नशामुक्ति की शपथ दिलायी गयी व जागरूकता नशामुक्ति, साइबर अपराधों से संबन्धित जागरूकता पम्पलेट वितरित किये गए।

By admin