Spread News
चमोली-थाना पोखरी ने विद्यालय में छात्रों को पढ़ाया साइबर सुरक्षा,महिला सुरक्षा व यातायात के नियमों का पाठ, आज दिनांक 02/09/2024 को पोखरी क्षेत्र अंतर्गत राजकीय अटल उत्कर्ष आदर्श इंटर कॉलेज नागनाथ पोखरी में थाना पोखरी पुलिस द्वारा एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में 160 छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, यातायात और नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई।
थाना प्रभारी विनोद चौरसिया व महिला हेल्प डेस्क की महिला कांस्टेबल तनुजा ने महिलाओं से संबंधित अपराधों पर बात की, जिसमें बाल यौन शोषण, पोक्सो, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल अपहरण और बाल वेश्यावृत्ति शामिल थे। उन्होंने इन अपराधों के पीछे छिपे कारणों, जैसे शिक्षा की कमी, लैंगिक भेदभाव और पारिवारिक कमजोरी पर भी चर्चा की।
सत्र में छात्रों को मानवता का पाठ पढ़ाते हुए समझाया गया कि जिस तरह वे अपने घर और परिवार में महिलाओं का सम्मान करते हैं और उनकी सुरक्षा की कामना करते हैं, उसी तरह उन्हें बाहरी दुनिया में भी अन्य महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। इस तरह, वे महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने में योगदान दे सकते हैं।
अंत में, छात्रों को बताया गया कि यदि वे या उनके आस-पास कोई भी घटना घटित होती है, तो वे पुलिस कंट्रोल रूम 112 या अपने नजदीकी थाने में इसकी सूचना दे सकते हैं।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ज्ञानी लाल सैलानी एवं अन्य गुरुजन उपस्थित रहे।

By admin