Spread the love
सीकर -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजस्थान के सीकर जनपद में स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र बाबा खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजन किया। इस दौरान उन्होंने बाबा खाटू श्याम के श्रीचरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
मुख्यमंत्री ने बाबा श्याम से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना की। उन्होंने देवभूमि उत्तराखण्ड की निरंतर प्रगति, शांति और खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा खाटू श्याम जी की कृपा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आस्था का संचार होता है।

By admin

You missed