Spread the love

रुड़की।पुरानी कचहरी स्थित तहसील परिसर में कराए गए सौंदर्यकरण के कार्यों के उद्घाटन अवसर पर रुडकी पहुंचे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कंप्यूटर कक्ष में पढ़ रही छात्राओं को बैग वितरित कर उनका मनोबल बढ़ाया।प्रशासन की ओर से तहसील के मुख्य प्रवेश द्वार का पुनर्निर्माण भी कराया गया है,जिसका फीता काटकर अतिथि द्वारा उद्घाटन किया गया,जबकि बाहरी दीवारों पर आकर्षक चित्रों और कलाकृतियों को दर्शाया गया है,जिसको जिलाधिकारी द्वारा सराहा गया,साथ ही परिसर के बाहर से अतिक्रमण हटाकर क्षेत्र को और अधिक सुव्यस्थित व साफ सुथरा बनाया गया है।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि प्रशासन मुख्यमंत्री की योजनाओं को धरातल पर उतरने के लिए सक्रिय है और तहसील परिसर में किए गए सुधार इस प्रयास का ही एक हिस्सा हैं।इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट,अपर तहसीलदार सुभागिनी रिलकोटिया समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे,इससे पूर्व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट ने जिला अधिकारी मयूर दीक्षित का गर्म जोशी से स्वागत किया।

By admin

You missed