सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलोवाला में इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग निर्माण का शिलान्यास, क्षेत्रवासियों को मिलेगी राहत
Spread the love

सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलोवाला में इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग निर्माण का शिलान्यास, क्षेत्रवासियों को मिलेगी राहत

सहसपुर में विकास की रफ्तार तेज, जनहित कार्यों को प्राथमिकता: विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर

देहरादून 06 मई 2026। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बेलोवाला में आज स्थानीय विधायक श्री सहदेव सिंह पुण्डीर द्वारा उनकी संस्तुति पर स्वीकृत इंटरलॉकिंग टाइल्स से निर्माण कार्य (प्रतीक्षालय से मजार की ओर जाने वाले मार्ग) का विधिवत शिलान्यास किया गया, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा होगी।

इस मौके पर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और प्राथमिकता के आधार पर लगातार जनहित से जुड़े कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के अनुरूप सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने विश्वास जताया कि इस प्रकार के विकास कार्यों से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और जनजीवन और अधिक सुगम बनेगा।

By admin

You missed