रुद्रपुर में बड़ी संख्या में नीम के पेड़ लगाए जाएंगे।
Spread the love

रुद्रपुर में बड़ी संख्या में नीम के पेड़ लगाए जाएंगे।

रुद्रपुर -एक अक्टूबर को पर्यावरण का ब्रांड एंबेसडर होने के नाते रुद्रपुर नगर निगम द्वारा आयोजित वृहद स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया। इसके बाद नगर निगम की ओर से सैकड़ों प्रतिभागियों को जूट के बैग वितरित किए गए। महापौर श्री विकास शर्मा ने लोगों से पॉलीथीन के बजाय कपड़े के थैले का प्रयोग करने का आह्वान किया।
सफाई अभियान के बाद पुराने तहसील परिसर में बांस के पौधे रोपे गए। मैंने नगर निगम से वृक्षारोपण के लिए जमीन देने का अनुरोध किया था। मैं महापौर श्री विकास शर्मा तथा सहायक नगर आयुक्त श्रीमती राजू नबियाल का हृदय से आभारी हूं कि उन्होंने मुझे अवसर दिया। यहाँ लगभग चार बीघा जमीन है यहां अभी और फलों के पौधे लगाए जाएंगे।
रुद्रपुर के युवा मेयर श्री विकास शर्मा बहुत उत्साही व्यक्ति हैं इनमें शहर के लिए बहुत कुछ करने की इच्छा है। महापौर ने शहर में नीम के पेड़ बड़ी संख्या में लगाने का आग्रह किया है। उनकी सोच बहुत सकारात्मक है नीम एक बहुत ही उपयोगी पेड़ है। यह औषधीय गुणों की खान है तो अपेक्षाकृत अधिक ऑक्सीजन पैदा करता है।अधिक से अधिक नीम के पेड़ होंगे तो शहर का प्रदूषण नियंत्रित रखने में सहायक होंगे। मेरा अक्टूबर पहले पखवाड़े तक शहर में बड़ी संख्या में नीम के पेड़ लगाने का प्रयास रहेगा। मेयर साहब ने आश्वस्त किया है कि वह निगम के माध्यम से पेड़ों की सुरक्षा और सिंचाई की व्यवस्था कराएंगे।

By admin