कांग्रेस के दिल्ली चलो अभियान के अंतर्गत महानगर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पूर्व मेयर सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया दिल्ली कूच
Spread the love

इमरान देशभक्त

रुड़की।राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर दिल्ली चलो अभियान के अन्तर्गत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कूच किया।महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी के कैंप कार्यालय सिविल लाइन पहुंचकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा एकत्रित होकर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे धरने में शामिल होने के लिए कूच कियामहानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी तथा पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतर आई है।लोकतंत्र,संविधान और नागरिकों के मताधिकार को छीनने का काम केंद्र के सरकार कर रही है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है,लेकिन जिस प्रकार से जनता की आवाज को दबाया जा रहा है वह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है।कांग्रेस जनता के अधिकारियों की लड़ाई लड़ती रहेगी।राव शेर मोहम्मद,नीरज सैनी,राजेश कुमार,स०जसवीर सिंह,शमशाद चेयरमैन,प्रधान मीर हसन,अक्षय गौतम,नूर आलम,अमित चौधरी,सुभाष शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी दिल्ली पहुंचे।

By admin

You missed

लालकुर्ती में मां दुर्गा के भव्य जागरण में पहुंचकर पूर्व मेयर गौरव गोयल ने पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद,की सुख व समृद्धि की कामना रुड़की।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने नवरात्रि के प्रथम दिवस पर यूनाइटेड परिवार के संयोजन में लालकुर्ती स्थित हुए मां के जागरण में पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया तथा मां दुर्गा की पूजा कर नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हुए उन्होंने विश्व कल्याण की कामना कर देर रात तक चले मां के सुंदर भजनों का आनंद लिया।बड़ी संख्या में जागरण में पहुंचकर भक्तजनों ने भी मां की पूजा कर उनका आशीर्वाद लिया तथा देर रात तक मां के भजनों का आनंद लिया।इस दौरान यूनाइटेड परिवार के सदस्यों द्वारा पूर्व मेयर गौरव गोयल का पटका एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।