समाज को एकजुट करने पर जोर,राष्ट्र कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने में वैश्य समाज अग्रणीय,पूर्व मेयर
रुड़की।नगर के प्रसिद्ध व्यापारी दीपक मित्तल व समाजसेवी रामगोपाल कंसल के जन्म दिवस पर एक साधारण कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि हमें अपने समाज के युवाओं को नसे के खिलाफ अभियान चलाकर धर्म,शिक्षा व समाज सेवा को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्र निर्माण की विचारधारा को बल देना चाहिए।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा की राष्ट्र की उन्नति ही हम सब की उन्नति है और हमें अपने हर पल चाहे वह व्यक्तिगत कार्यक्रम हो अथवा राष्ट्रीय पर्व इस पर यह प्रण लेना चाहिए कि हम अपने राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर अपने पूर्वजों की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे।दीपक मित्तल ने कहा कि समाज में सद्भाव,एकता एवं भाईचारा ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए तभी हम समाज सेवा में आगे बढ़ सकते हैं।रामगोपाल कंसल ने कहा कि यह समय की आवश्यकता है कि विभिन्न अवसरों पर हमें आपस में मिलजुल कर समाज की कुरीतियों तथा समाज के युवाओं के मार्गदर्शन के लिए नई सोच व युवाओं को नया मार्ग दिखाने के लिए आगे आना होगा,क्योंकि युवा ही हमारे देश की रीढ़ है।इस अवसर पर अभिषेक चंद्रा,राजन गोयल,सागर गोयल,कविश मित्तल,अमित अग्रवाल,आदर्श गुप्ता,अमन गोयल,नितिन सिंघल व तुषार गोयल आदि ने भी जन्म दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
समाज को एकजुट करने पर जोर,राष्ट्र कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने में वैश्य समाज अग्रणीय,पूर्व मेयर
